Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मां का दूध कम पड़ा तो खरीदा मिल्क पाउडर. फिर जो हुआ उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया, रायपुर में एक्सपायरी प्रोडक्ट पर बवाल

मां का दूध कम पड़ा तो खरीदा मिल्क पाउडर. फिर जो हुआ उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया, रायपुर में एक्सपायरी प्रोडक्ट पर बवाल

Media24News 1 month ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 06 जुलाई 2026

त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्ची की मौत के बाद एक निजी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि मेकाहारा गेट के पास स्थित मेडिकल स्टोर से खरीदे गए एक्सपायरी मिल्क पाउडर का दूध पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, दलदल सिवनी निवासी चंद्रशेखर कन्नोजे की पत्नी डागेश्वरी कन्नोजे ने 29 जून को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। मां का दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं आने पर डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर देने की सलाह दी। इसके बाद 30 जून को मेकाहारा गेट के पास स्थित मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर खरीदा गया।

दूध पिलाने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चियों में से एक को उसी मिल्क पाउडर से तैयार दूध पिलाया गया। 4 जुलाई को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। दो दिन तक इलाज चलने के बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई।

डॉक्टर ने दिखाई एक्सपायरी डेट, फिर मचा हड़कंप

परिवार का दावा है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट देखकर बताया कि बच्ची की हालत खराब होने की आशंका एक्सपायरी उत्पाद से जुड़ी हो सकती है। इसके बाद परिजन मेडिकल स्टोर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पढ़ें आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक...बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम आज...CM विष्णुदेव साय का बेमेतरा जिला प्रवास... DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे बिलासपुर जिले के दौरे पर...कांग्रेस की जांच समिति करेगी दुर्ग में नसबंदी के बाद मौत की जांच...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

'डिब्बा छीनकर दूसरा दे दिया'

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मेडिकल स्टोर पहुंचने पर संचालक और कर्मचारियों ने उनके हाथ से कथित एक्सपायरी मिल्क पाउडर का डिब्बा छीन लिया और उसकी जगह दूसरा डिब्बा थमा दिया। इसके बाद उन्होंने मौदहापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भेजा नोटिस, CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश

सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सीएमएचओ कार्यालय को जांच के लिए पत्र भेजा गया है। मामले से जुड़े सभी पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रोडक्ट खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
  • हमेशा पक्का बिल लें और उसे सुरक्षित रखें।
  • पैकेजिंग टूटी या संदिग्ध लगे तो प्रोडक्ट न खरीदें।
  • एक्सपायरी या बिना तारीख वाले उत्पाद की तुरंत शिकायत करें।
  • किसी भी खाद्य या शिशु उत्पाद का उपयोग करने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें।

Share

Post navigation

बालोद में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: हिरासत से महिला चोर हुई फरार, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं; तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडधमतरी में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: संतुलन बिगड़ते ही चैली से गिरे राजेंद्र ध्रुव, नहीं बच सकी जान
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News