Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP से मिलने आया था शंकर, धमतरी में मिली मौत: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत देख पति बना कातिल

MP से मिलने आया था शंकर, धमतरी में मिली मौत: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत देख पति बना कातिल

Media24News 3 months ago

धमतरी, 09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध संबंध के शक में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में एक युवक की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शंकर सूर्यवंशी की करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन के माध्यम से बाजार कुर्रीडीह की रहने वाली एक महिला से जान-पहचान हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार को शंकर अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा था। रात के समय वह महिला के घर पर मौजूद था। इसी दौरान महिला का पति घर पहुंचा और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर वह गुस्से से बेकाबू हो गया और टंगिया से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शंकर सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Share

Post navigation

CG में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर के जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; अब तक 17% कम बरसा पानीईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला: 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, 3 की मौत; ट्रम्प बोले—'मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर'
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News