नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द बोलने के मामले में एक छात्रा का माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगते हुए कहती है कि उससे बड़ी गलती हो गई और वह इसके लिए क्षमा चाहती है।
वीडियो में छात्रा खुद को 15 वर्षीय बताती है। उसका दावा है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद दोस्तों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंची थी। वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कह दीं, जिसका अब उसे गहरा पछावा है। उसने कहा कि उसका किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है और वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने संबोधन में कहा था कि बच्चों से गलती हो जाती है और उन्हें माफ कर देना चाहिए।
इस मामले में छात्रा के खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पक्ष छात्रा की माफी को स्वीकार करने की बात कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष कानून के तहत निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहा है।
(स्रोत: Aaj Tak | वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।)
Share
Post navigation
कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी: 16 साल का संघर्ष लाया रंग, अब मुंगेली, कवर्धा और पंडरिया को मिलेगी नई रफ्तारस्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में 100 करोड़ पार, हॉलीवुड की कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
