Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM Awas 2.0 : प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए तेज हुई तैयारी, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश, हर पात्र आवासहीन परिवार को मिलेगा पक्का घर

PM Awas 2.0 : प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए तेज हुई तैयारी, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश, हर पात्र आवासहीन परिवार को मिलेगा पक्का घर

Media24News 3 days ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 08 जुलाई 2026।प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas) 2.0 के तहत भूमि टॉक्स फोर्स की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाओं के लिए भूमि का सर्वेक्षण और चिन्हांकन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव विकासशील ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबादी भूमि पर रहने वाले पात्र आवासहीन परिवारों का सत्यापन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं, ताकि हर पात्र आवासहीन परिवार को पक्का घर मिल सके।

बैठक में नगरीय निकायों में वर्तमान और भविष्य की आवासीय आवश्यकता का आकलन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने के लिए भूमि और हितग्राहियों की पहचान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवश्यकतानुसार आवास निर्माण के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

पढ़ें DSP कल्पना वर्मा-दीपक टंडन मामला: सोशल मीडिया पर वायरल पिटाई का वीडियो, जमीन ठगी के आरोप

Post navigation

18 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने 7 आरोपियों को दी सशर्त अग्रिम जमानतजमीन के काम में अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर: छत्तीसगढ़ में 'ऑटो म्यूटेशन' का कमाल, 99.95% मामलों का घर बैठे निपटारा
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News