Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सदन में सरकार को चुनौती: विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

सदन में सरकार को चुनौती: विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

Media24News 3 months ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 14 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पेश होते ही सदन में हलचल बढ़ गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय देते हुए कहा कि सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को इस पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विपक्ष सरकार के कामकाज और नीतियों पर सवाल उठाएगा, जबकि सरकार अपने पक्ष में जवाब देगी।

मानसून सत्र के दौरान पहले ही कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल चुकी है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा को सत्र का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 17 जुलाई पर टिकी हैं, जब सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने होंगे।

Share

पढ़ें केरे गांव के होमस्टे में पहुंचे अंकित आनंद: ग्रामीणों की मेजबानी से हुए प्रभावित, कहा—'पर्यटन के साथ बढ़ रही आजीविका'

Post navigation

राजिम की वर्षों पुरानी मांग पूरी: नगर पंचायत से बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी होते ही शहर में जश्नरायपुर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: झूठे रेप केस की धमकी देकर ऐंठे पैसे, ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत 2 गिरफ्तार
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News