Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
स्विमिंग पूल में नहाते वक्त बिगड़ी तबीयत: रायपुर के पूर्व पार्षद अमित दास का निधन, दोस्तों संग गए थे कान्हा किसली

स्विमिंग पूल में नहाते वक्त बिगड़ी तबीयत: रायपुर के पूर्व पार्षद अमित दास का निधन, दोस्तों संग गए थे कान्हा किसली

Media24News 1 week ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 15 मई 2026

रायपुर नगर निगम के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्टअटैक से निधन हो गया। वे दोस्तों के साथ घूमने कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे।

गुरुवार रात एक निजी रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उन्हें संभालने की कोशिश की और तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पूल में नहाने के दौरान उनके गले में पानी चला गया था, जिसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अमित दास संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे और पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे। वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी।

Share

पढ़ें रायपुर वनडे मैच में ट्रैफिक अलर्ट : 3 दिसंबर को बदल जाएगा नया रायपुर का रूट—दर्शकों के लिए जारी हुई बड़ी गाइडलाइन

Post navigation

छत्तीसगढ़ में EV क्रांति की तैयारी: कॉलोनियों-बाजारों में खुलेंगे चार्जिंग स्टेशन, हाईवे पर हर 25 किमी में सुविधा अनिवार्यपेट्रोल ₹3 महंगा होते ही रायपुर में अफरा-तफरी: 35 पंप ड्राई, दूसरे दिन भी फुल टैंक कराने लगी लंबी लाइन
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News