Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज: पुरंदर मिश्रा ने सड़कों-नाली निर्माण का भूमिपूजन किया, बोले- हर वार्ड तक पहुंचेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज: पुरंदर मिश्रा ने सड़कों-नाली निर्माण का भूमिपूजन किया, बोले- हर वार्ड तक पहुंचेंगी बेहतर सुविधाएं

Media24News 2 weeks ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 01 जून 2026। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शंकर नगर वार्ड क्रमांक-30 में विधायक पुरंदर मिश्रा ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। न्यू शांति नगर और गीतांजलि नगर में सड़क कंक्रीटीकरण तथा नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

विधायक ने कहा कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

न्यू शांति नगर की गली क्रमांक 4C एवं 3B में कंक्रीटीकरण कार्य तथा गीतांजलि नगर में नाली निर्माण का शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि सड़क और जल निकासी जैसी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद होती हैं। इन कार्यों से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र की जरूरतों और जनता की मांग के अनुसार सड़क, स्वच्छता और अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सुनील पिल्लई, साधना प्रमोद साहू, कैलाश बेहरा, राम प्रजापति, अनूप खेलकर, संजय कश्यप, वीरमणि चौबे, चंद्र प्रकाश प्रजापति, डोमेन्द्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, शब्बीर खान, साधना चक्रवर्ती, देवाशीष गांगुली, असित राय, श्यामू यादव और प्रकाश बिठूरवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर विधायक और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनेगा।

Share

पढ़ें CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग में 37 अधिकारियों का तबादला, 20 CMO इधर से उधर, देखें आदेश...

Post navigation

PWD सचिव का अल्टीमेटम: 30 जून तक टेंडर, 31 जुलाई तक वर्क ऑर्डर जारी करें, अफसरों से बोले—'फाइल नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए काम''मन की बात' में आमों की चर्चा सुन मचल उठा बच्चों का मन: वर्णिका शर्मा ने तुरंत कराई प्रदर्शनी की सैर, खिल उठे चेहरे
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News