Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
YITM बंद होने के बाद 68 BTech छात्रों को राहत, CSVTU ने दुर्ग-भिलाई के तकनीकी संस्थानों में किया ट्रांसफर, 1 सितंबर तक प्रवेश जरूरी

YITM बंद होने के बाद 68 BTech छात्रों को राहत, CSVTU ने दुर्ग-भिलाई के तकनीकी संस्थानों में किया ट्रांसफर, 1 सितंबर तक प्रवेश जरूरी

Media24News 1 week ago

भिलाईनगर, 27 अगस्त 2026। युगांतर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट (YITM), राजनांदगांव के बंद होने के बाद वहां पढ़ रहे 68 BTech विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने बड़ा फैसला लिया है।

विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों को दुर्ग-भिलाई के अन्य तकनीकी संस्थानों में स्थानांतरित कर दिया है।

कुल 68 विद्यार्थियों में 28 नियमित और 40 डिटेंड श्रेणी के छात्र शामिल हैं। इनमें 67 विद्यार्थियों को छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CSIT), दुर्ग में प्रवेश दिया गया है, जबकि एक छात्र को RSR रुगंटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई में स्थानांतरित किया गया है।

विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों को 1 सितंबर तक नए संस्थान में प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कॉलेजों को विद्यार्थियों के प्रवेश की जानकारी और ट्रांसफर सर्टिफिकेट की छायाप्रति विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, ताकि नए रोल नंबर जारी किए जा सकें।

तीन सेमेस्टर के नियमित छात्रों को राहत

नियमित विद्यार्थियों में तीसरे सेमेस्टर के 8, पांचवें सेमेस्टर के 11 और सातवें सेमेस्टर के 9 छात्र शामिल हैं। इन सभी 28 विद्यार्थियों को CSIT दुर्ग में प्रवेश लेना होगा।

वहीं डिटेंड श्रेणी में तीसरे सेमेस्टर के 2, पांचवें के 6, छठवें के 19 और सातवें सेमेस्टर के 13 विद्यार्थी हैं। इनमें लगभग सभी को CSIT दुर्ग भेजा गया है। केवल तीसरे सेमेस्टर के एक छात्र को RSR रुगंटा कॉलेज, भिलाई में स्थानांतरित किया गया है।

परीक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट

CSVTU ने परीक्षा संबंधी प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है। नियमित और डिटेंड दोनों श्रेणी के विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा की पात्रता पूरी करने के बाद ही मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अनुमति होगी।

पढ़ें सदन में सरकार को चुनौती: विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, 17 जुलाई को सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

संस्थान बंद होने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई और डिग्री की निरंतरता को लेकर बनी चिंता के बीच विश्वविद्यालय के इस फैसले से छात्रों को राहत मिली है। हालांकि, नए कॉलेजों में रिकॉर्ड, रोल नंबर, कक्षाओं और परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित करना अब संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी होगी।

Share

Post navigation

राज्यपाल पर आपत्तिजनक कमेंट करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने लगाई सख्त शर्तें: सार्वजनिक माफी मांगने और सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने का आदेशदुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में आग, बोनेट से उठी लपटें; कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News