Dailyhunt
Dubai Gold Price: दुबई में 24K सोने के दाम 573 AED प्रति ग्राम, जानिए 22K और 18K के दाम

Dubai Gold Price: दुबई में 24K सोने के दाम 573 AED प्रति ग्राम, जानिए 22K और 18K के दाम

Dubai Gold Price: दुबई में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। दुबई से सोना खरीदने के अपने नियम हैं। भारत लाते समय कस्टम नियम लागू होते हैं। पुरुष करीब 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं।

महिलाएं करीब 40 ग्राम तक ला सकती हैं। इससे ज्यादा होने पर ड्यूटी देनी पड़ती है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत AED 573 प्रति ग्राम है। वहीं 8 ग्राम के दाम AED 4,584 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,730 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 57,300 है।

दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम AED 530 प्रति ग्राम है। कल के मुकाबले आज दुबई में गोल्ड AED 7 सस्ता हो गया है। 8 ग्राम के दाम AED 4,244 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,305 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 53,050 है।

जानिए 18 कैरेट सोने के दाम

दुबई में 18 कैरेट के सोने के दाम में भी कल के मुकाबले सस्ता नजर आ रहा है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 434 प्रति ग्राम हैं। 8 ग्राम के दाम AED 3,472 है। 10 ग्राम के दाम AED 4,340 है। इसी तरह 100 ग्राम के दाम AED 43,400 है।

भारत के मुकाबले दुबई में सस्ता सोना

भारत के मुकाबले दुबई में काफी सस्ता सोना मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। वहां केवल 5% वैट लागू होता है, जिसे पर्यटक कई मामलों में रिफंड भी करा सकते हैं। इसके विपरीत भारत में सोने पर लगभग 15% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% जीएसटी लगता है, जिससे अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा दुबई में मेकिंग चार्ज भी अपेक्षाकृत कम होता है। कई ज्वेलर्स प्रतिस्पर्धी दरों पर काम करते हैं और ग्राहकों को मोलभाव की भी सुविधा मिल जाती है, जिससे कुल खरीद लागत कम हो सकती है। दुबई गोल्ड सूक जैसे बाजारों में यह फायदा और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi