Dailyhunt
Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज का रेट

Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज का रेट

Dubai Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे दामों पर अब ब्रेक लगता नजर आ रहा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

ग्लोबल मार्केट में आए इस बदलाव का सीधा असर भारतीय रिटेल मार्केट पर भी पड़ा है। इधर दुबई में भी सोना सस्ता है। भारत के मुकाबले दुबई में सोना काफी सस्ता है।

दुबई से सोना खरीदने के अपने नियम हैं। भारत लाते समय कस्टम नियम लागू होते हैं। पुरुष करीब 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। महिलाएं करीब 40 ग्राम तक ला सकती हैं। इससे ज्यादा होने पर ड्यूटी देनी पड़ती है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत AED 548 प्रति ग्राम है। वहीं 8 ग्राम के दाम AED 4,386 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,482 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 54,825 है।

दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम AED 507 प्रति ग्राम है। कल के मुकाबले आज दुबई में गोल्ड AED 3 सस्ता हो गया है। 8 ग्राम के दाम AED 4,062 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,077 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 50.775 है।

जानिए 18 कैरेट सोने के दाम

दुबई में 18 कैरेट के सोने के दाम में भी कल के मुकाबले सस्ता नजर आ रहा है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 417 प्रति ग्राम हैं। 8 ग्राम के दाम AED 3,338 है। 10 ग्राम के दाम AED 4,172 है। इसी तरह 100 ग्राम के दाम AED 41,725 है।

भारत के मुकाबले दुबई में सस्ता सोना

भारत के मुकाबले दुबई में काफी सस्ता सोना मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। वहां केवल 5% वैट लागू होता है, जिसे पर्यटक कई मामलों में रिफंड भी करा सकते हैं। इसके विपरीत भारत में सोने पर लगभग 15% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% जीएसटी लगता है, जिससे अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा दुबई में मेकिंग चार्ज भी अपेक्षाकृत कम होता है। कई ज्वेलर्स प्रतिस्पर्धी दरों पर काम करते हैं और ग्राहकों को मोलभाव की भी सुविधा मिल जाती है, जिससे कुल खरीद लागत कम हो सकती है। दुबई गोल्ड सूक जैसे बाजारों में यह फायदा और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

फेडरल रिजर्व का रुख

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला माना जा रहा है। फेड ने अपनी ताजा बैठक में ब्याज दरों को जस का तस रखने का फैसला किया है। मार्केट एक्सपर्ट्स को पहले से ही इस बात की उम्मीद थी, लेकिन फेड के इस सख्त रुख ने निवेशकों को चौंका दिया है। इस फैसले के बाद इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.2 फीसदी गिरकर 4,541.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं जून डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 4,546.20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो सोने जैसी बिना ब्याज वाली एसेट में निवेश कम हो जाता है। इससे कीमतों पर दबाव बनता है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव

सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाला एक और बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में रुकावट आने की खबर से भी मार्केट सेंटीमेंट बदला है। बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां से आगे बढ़ना मुश्किल लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के ताजा प्रस्ताव पर असंतोष जताया है। राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के हालातों में अक्सर सोने की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार बाजार में अनिश्चितता और ब्याज दरों के ऊंचे रहने की संभावना ने सोने की चमक को कम कर दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi