Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
LIC के ये 3 चाइल्ड प्लान से बच्चे का भविष्य होगा ब्राइट, जीवन लक्ष्य से मनी बैक तक जानें पूरी डिटेल

LIC के ये 3 चाइल्ड प्लान से बच्चे का भविष्य होगा ब्राइट, जीवन लक्ष्य से मनी बैक तक जानें पूरी डिटेल

Top LIC Child Plans 2026: आज के समय में हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों का फ्यूचर पूरी तरह से सिक्योर रहे। पढ़ाई, कॉलेज, करियर और आगे चलकर लाइफ से जुड़ी जरूरतों के लिए पैसों की प्लानिंग बहुत जरूरी हो गई है।

लेकिन हर किसी के लिए एक साथ बड़ा इन्वेस्टमेंट करना आसान नहीं होता है। ऐसे में डेली की छोटी सेविंग बहुत काम आती है। LIC की कुछ ऐसी पॉलिसी हैं, जिनसे आप अपने बच्चे का भविष्य संवार सकते हैं। LIC की जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya), जीवन तरुण (Jeevan Tarun) और न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान (New Children's Money Back Plan) जैसी योजनाएं बच्चों के लिए बेहतर मानी गईं हैं।

LIC की जीवन लक्ष्य योजना

LIC की जीवन लक्ष्य (Jeevan Lakshya) योजना एक पारंपरिक बीमा योजना है। इससे बचत और सुरक्षा दोनों का फायदा मिलता है। इस योजना में, अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को हर साल एक निश्चित राशि मिलती रहती है। पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त भुगतान भी किया जाता है। यह योजना विशेष रूप से बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए फंड तैयार करने के मकसद से बनाई गई है। इस योजना में बोनस भी जोड़ा जाता है, जिससे कुल रिटर्न बढ़ जाता है।

जानिए क्या है 'जीवन तरुण' स्कीम

एलआईसी की जीवन तरुण पॉलिसी को विशेष रूप से बच्चों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह एक नॉन-लिंक्ड लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है। इसका सीधा मतलब है कि इसमें आपको शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका पैसा सुरक्षित रहता है। यह योजना बच्चों की पढ़ाई, कॉलेज की फीस या भविष्य में किसी बिजनेस की शुरुआत के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है। इसमें माता-पिता बच्चे के लिए बचत करते हैं और एक निश्चित उम्र के बाद उन्हें एक बड़ी रकम का लाभ मिलता है।

रोजाना करें 150 रुपये निवेश

इस योजना में आप रोजाना 150 रुपये निवेश कर सकते हैं। यह राशि किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बहुत बड़ी नहीं है। गणित को समझें तो 150 रुपये रोज के हिसाब से आप महीने में 4,500 रुपये का निवेश करते हैं। साल भर में यह जमा राशि 54,000 रुपये हो जाती है। अगर आप एक साल से 25 साल तक निवेश जारी रखते हैं तो पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको लगभग 26 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। इस राशि में आपका मूल सम एश्योर्ड (Sum Assured), सालाना मिलने वाला बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी शामिल होता है।

LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान

LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक पॉलिसी खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें बच्चे की उम्र 0 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। ये एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है, यानी इसमें शेयर मार्केट का कोई रिस्क नहीं होता है। आपका इन्वेस्टमेंट पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही इसमें समय समय पर बोनस भी मिलता है, जिससे मैच्योरिटी अमाउंट बढ़ जाता है। ऐसे में जो पेरेंट्स रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, उनके लिए ये पॉलिसी एक सेफ ऑप्शन मानी जाती है।

150 रुपये निवेश करने से मिलेंगे 19 लाख रुपये

अगर आप रोज करीब 150 रुपये जमा करते हैं, तो महीने में लगभग 4500 रुपये का इन्वेस्टमेंट होता है। सालभर में ये रकम करीब 55 हजार रुपये के आसपास पहुंच जाती है। अगर आप इसी तरह 25 साल तक लगातार इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपका कुल पैसा लगभग 14 लाख रुपये हो जाता है। इसके साथ मिलने वाला बोनस और मैच्योरिटी बेनिफिट जोड़ने पर ये रकम करीब 19 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

पढ़ाई के समय मिलेगा मनी बैक का फायदा

इस पॉलिसी की सबसे अच्छी बात इसका मनी बैक फीचर है। जब बच्चा 18, 20 और 22 साल का होता है, तब हर बार सम एश्योर्ड का 20 फीसदी पैसा वापस मिलता है। इससे कॉलेज फीस और प्रोफेशनल कोर्स में काफी मदद मिलती है। इसके बाद 25 साल की उम्र पर 40 फीसदी सम एश्योर्ड के साथ बोनस दिया जाता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi