Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Loan Foreclosure Rules: क्या लोन फोर्स क्लोज  करवाने पर सच में गिरता है सिबिल स्कोर? जानिए पूरी सच्चाई

Loan Foreclosure Rules: क्या लोन फोर्स क्लोज करवाने पर सच में गिरता है सिबिल स्कोर? जानिए पूरी सच्चाई

Impact of Loan Foreclosure on CIBIL: मिडिल क्लास की जिंदगी हमेशा EMI के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। ऐसे में कभी कहीं से एक्स्ट्रा पैसा आता है, सबसे पहला ख्याल यहीं आता है कि इस पैसे से एक लोन को खत्म कर दिया जाए, लेकिन एक फिर एक सवाल ये भी मन में आता है कि क्या लोन को फोर्स क्लोज करवाने से मेरा सिबिल स्कोर घट जाएगा?

अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए हम आपके इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताते हैं।

जब आप कोई लोन बंद करते हैं,तो आपका क्रेडिट मिक्स बदल जाता है। अगर आपके पास सिर्फ एक ही लोन था और आपने उसे बंद कर दिया,तो आपके क्रेडिट रिकॉर्ड में एक्टिव लोन जीरो हो जाएगा। सिबिल एल्गोरिदम को लगता है कि अब आपके पास क्रेडिट का कोई एक्टिव डेटा नहीं है,जिससे स्कोर में 5 से 15 पॉइंट्स की मामूली गिरावट आ सकती है।

हालांकि, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 2-3 महीनों में सिस्टम अपडेट हो जाएगा कि आपने बिना किसी डिफॉल्ट के लोन बंद किया है,आपका स्कोर वापस ट्रैक पर आ जाता है और अक्सर पहले से बेहतर हो जाता है।

कब पहुंचता है सिबिल स्कोर को नुकसान?

लोन फोरक्लोजर हर मामले में बुरा नहीं होता,लेकिन कुछ स्थितियों में ये आपके स्कोर ज्यादा गिरा देता है। जैसे अगर अगर आपका लोन 10 साल पुराना है,तो उसे बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की उम्र कम हो जाती है। लंबी क्रेडिट हिस्ट्री स्कोर के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा अगर आपके पास बहुत सारे क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन (अनसिक्योर्ड) हैं, और आपने अपना इकलौता कार लोन या होम लोन (सिक्योर्ड) बंद कर दिया, तो आपका क्रेडिट मिक्स बिगड़ जाता है।

फोरक्लोजर लोन के फायदे और नुकसान

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi