MCX Gold Silver Rate Today 30 April 2026: ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता के बीच घरेलू कमोडिटी बाजार में आज, 30 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखी जा रही है। इसके साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है।
गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर जून की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 270 रुपये या 0.18% की बढ़ोतरी के साथ 149320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज कर रहा था, जबकि बुधवार को 149050 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1246 रुपये या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 239500 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी, जबकि बीते कल 238254 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।
रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
आज रुपया ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज के शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 95.20 के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, डॉलर इंडेक्स लगभग 0.10% की बढ़त के साथ 99.09 पर आ गया। करेंसी मार्केट में इस गिरावट के बीच शेयर बाजार भी क्रैश हो गया। आज सुबह सेंसेक्स में लगभग 1150 अंकों की भारी गिरावट आई, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 350 अंक तक लुढ़क गया।
120 डॉलर के ऊपर पहुंची क्रूड ऑयल की कीमतें
ग्लोबल लेवल पर उथल-पुथल के बीच आज क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 6% से अधिक के उछाल के साथ $122 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। इसने लगातार 9वें दिन बढ़त हासिल की है। इस दौरान, अमेरिकी क्रूड मानक वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) 63 सेंट या 0.59% की मजबूती के साथ $107.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में इसने 7% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की थी।

