Dailyhunt
Share For Monday: बाजार की मंदी में सोमवार को 'सुरक्षा कवच' बनेंगे ये 3 शेयर, सुमीत बगड़िया ने बताया क्यों लगाएं दांव

Share For Monday: बाजार की मंदी में सोमवार को 'सुरक्षा कवच' बनेंगे ये 3 शेयर, सुमीत बगड़िया ने बताया क्यों लगाएं दांव

Nifty 50 Prediction: शेयर बाजार में गुरुवार का दिन किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा। वैश्विक बाजारों से उठी मंदी की लहर ने भारतीय निवेशकों के पोर्टफोलियो पर ऐसी चोट की कि सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

निफ्टी ने 24,000 का सपोर्ट भी टूट गया, जिसके बाद निवेशक काफी परेशान हैं।

ये गिरावट सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि लगभग हर कोने में बिकवाली का दबाव था। मेटल , रियल्टी और FMCG जैसे सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट आई। हालांकि, IT सेक्टर ने थोड़ी मजबूती दिखाकर उम्मीद की एक किरण जगाए रखी। शेयर बाजार में मची इस अफरा-तफरी के बीच चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया के मुताबिक, डेली चार्ट पर एक Doji जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बना है। वहीं इसके साथ ही सोमवार के लिए तीन शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सोमवार को इन 3 शेयरों को खरीदने की सलाह

सपोर्ट और रेसिस्टेंस का लेवल

बता दें कि अगले हफ्ते के लिए 24,250 का लेवल 'मेक या ब्रेक' साबित होगा। जब तक निफ्टी इस रेसिस्टेंस को पार नहीं करता, शेयर बाजार में सावधानी बरतना ही समझदारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi