Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Share Market Today: L&T समेत इन 19 कंपनियों के शेयर आज होंगे Ex-Date, डिविडेंड और बायबैक से आपकी जेब पर क्या होगा असर?

Share Market Today: L&T समेत इन 19 कंपनियों के शेयर आज होंगे Ex-Date, डिविडेंड और बायबैक से आपकी जेब पर क्या होगा असर?

शेयर बाजार में आज, 22 मई को भारी हलचल देखी जा सकती है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आज का दिन आपके पोर्टफोलियो के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और हैवेल्स इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों सहित कई शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे।

यानी इन कंपनियों के शेयरधारकों के लिए डिविडेंड, बायबैक, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू का लाभ उठाने के लिए पात्रता तय करने का एक बड़ा दिन है। नियमों के मुताबिक, इन कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा पाने के लिए निवेशकों के पास इस तारीख से पहले इन कंपनियों के शेयर होने जरूरी थे।

एक्स डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे ये कंपनियां

शेयर बाजार में शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रही कंपनियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा फोकस एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (L&T Technology Services Ltd) पर है। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 40 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं, निको पार्क्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड ने 0.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है। इसके अलावा, दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) के शेयर 38 रुपये के भारी-भरकम फाइनल डिविडेंड के साथ फोकस में हैं। माइथन अलॉयज लिमिटेड भी 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटने जा रही है। वहीं, विनाइल केमिकल्स (इंडिया) लिमिटेड ने 7 रुपये का फाइनल डिविडेंड और हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है।

इसके अलावा, L&T फाइनेंस लिमिटेड ने 2.75 रुपये, जबकि जिंदल सॉ लिमिटेड और सुला वाइनयार्ड्स लिमिटेड ने 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया है। इसके साथ ही, जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड और वर्कमेट्स कोर क्लाउड सॉल्यूशन लिमिटेड के शेयर 2 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड 0.80 रुपये का फाइनल डिविडेंड, ट्राइडेंट लिमिटेड 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

शेयर बायबैक एक्स डेट हो रहीं ये 2 कंपनियां

शेयर बायबैक के लिए एक्स डेट हो रही कंपनियों की बात करें, तो सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड (CMS Info Systems Ltd) और वेलस्पन लिविंग लिमिटेड (Welspun Living Ltd) के शेयर आज बायबैक एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे।

स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू

आज गौतम एक्ज़िम लिमिटेड (Gautam Exim Ltd) का शेयर स्टॉक स्प्लिट प्रभावी हो जाएगा। इसके तहत मौजूदा शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, जीएस ऑटो इंटरनेशनल लिमिटेड (GS Auto International Ltd) का राइट्स इश्यू आज एक्स-डेट पर आ गया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (InvIT) से होगी सीधी कमाई

बता दें कि अनंतम हाईवेज ट्रस्ट (Anantam Highways Trust) आज अपने घोषित इनविट इनकम डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेगी। इसके साथ ही, कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट के शेयर भी आज अपनी घोषित आय के वितरण के लिए एक्स-डेट पर आ चुके हैं। जो भी निवेशक रिकॉर्ड डेट तक इन ट्रस्टों की यूनिट्स को अपने पास रखेंगे, उन्हें सीधे तौर पर इस घोषित वितरण राशि का नकद भुगतान किया जाएगा।

आज एक्स डेट पर ट्रेड करने वाली कंपनियों देखें लिस्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi