Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Outlook 19 May: ग्लोबल संकेतों से बाजार में सुस्ती के आसार, Sensex-Nifty में फ्लैट शुरुआत के संकेत

Stock Market Outlook 19 May: ग्लोबल संकेतों से बाजार में सुस्ती के आसार, Sensex-Nifty में फ्लैट शुरुआत के संकेत

Stock Market Outlook 19 May 2026: वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की चाल सुस्त रहने की पूरी संभावना है। अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों में हुई भारी मुनाफावसूली ने दुनिया भर के बाजारों को थोड़ा सतर्क कर दिया है।

इससे पहले, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला था। हालांकि, आखिरी घंटों में सेलेक्टिव हैवीवेट शेयरों में आई खरीदारी के दम पर बाजार निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स 77.05 अंक या 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 75,315.04 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स ने 6.45 अंक या 0.03% चढ़कर 23,649.95 के स्तर पर कारोबार की समाप्ति की।

एशियाई बाजारों में मिलता-जुलता ट्रेंड

मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में कोई स्पष्ट ट्रेंड नहीं दिख रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे एशियाई बाजारों को थोड़ा सपोर्ट मिला है। जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 0.68% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06% टूटकर कामकाज कर रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स का फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ खुलने का संकेत दे रहा है।

ऐसा रहा अमेरिकी शेयर बाजार का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो सोमवार को यहां टेक्नोलॉजी शेयरों में जमकर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। इसके चलते नैस्डैक 134.41 अंक गिरकर 26,090.73 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 भी 5.45 अंकों मामूली गिरावट के बाद 7,403.05 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि, डॉव जोंस 159.95 अंकों की बढ़त के साथ 49,686.12 पर बंद होने में सफल रहा।

गिफ्ट निफ्टी इस ओर कर रहा इशारा

आज सुबह गिफ्ट निफ्टी सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्चूचर्स के पिछले बंद लेवल से लगभग 16 अंकों के प्रीमियम के साथ 23,674 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट ओपनिंग की पूरी संभावना है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mint hindi