Stocks to buy under ₹100: बीता सप्ताह बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, तो दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला।
ऐसे माहौल में निवेशक अब उन शेयरों की तलाश में हैं जो कम कीमत पर बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हों।
मार्केट एक्सपर्ट और चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया ने सोमवार, 1 जून के लिए ₹100 से कम कीमत वाले तीन शेयरों पर नजर रखने की सलाह दी है। उनका मानना है कि मौजूदा तकनीकी संकेत इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी का मौका दिखा रहे हैं।
बाजार क्यों रहा दबाव में?
पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन निफ्टी 50 में भारी बिकवाली देखने को मिली। सूचकांक 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 23,547.75 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स भी करीब 0.85 फीसदी टूटकर 74,775.74 पर आ गया। हालांकि बड़ी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी दिखी, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही। मिडकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑटो, मेटल, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा सेक्टर में दबाव बना रहा, जबकि आईटी सेक्टर ने अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर क्या कह रहे हैं संकेत?
मार्केट एक्सपर्ट सुमीत बगाड़िया के अनुसार निफ्टी के दैनिक चार्ट पर बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना है, जो बाजार में बिकवाली के दबाव को दिखाता है। फिलहाल निफ्टी के लिए 23,200 से 23,250 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 23,750 से 23,800 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस मौजूद है। वहीं बैंक निफ्टी भी दबाव में दिखाई दिया और 614 अंकों की गिरावट के साथ 54,239 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में कमजोरी फिलहाल बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
100 रुपये से सस्ते ये 3 शेयर्स करा सकते हैं अच्छी कमाई
अगर आप कम बजट में बेहतरीन शेयर्स की तलाश में हैं, तो सुमीत बगड़िया ने सोमवार, 1 जून के लिए 100 रुपये से कम वाले तीन स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है:
- यस बैंक (Yes Bank)
करंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹23.15
टारगेट प्राइस (Target Price): ₹25
स्टॉप लॉस (Stop Loss): ₹22.25
- आईएफसीआई (IFCI)
करंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹68.53
टारगेट प्राइस (Target Price): ₹75
स्टॉप लॉस (Stop Loss): ₹65
- एसबीएफसी फाइनेंस (SBFC Finance)
करंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹94.30
टारगेट प्राइस (Target Price): ₹103
स्टॉप लॉस (Stop Loss): ₹89.80
निवेशकों के लिए सलाह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा है। ऐसे में बिना रणनीति के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। निवेशकों को सपोर्ट और रेजिस्टेंस स्तरों पर नजर रखते हुए ही कोई फैसला लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

