बिहार की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की करीब 1.5 लाख छात्राओं के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द भेजी जाएगी।
ऐसे मामलों में संबंधित विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन सुधार कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे। शिक्षा निदेशक प्रो. एन.के. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक पात्र छात्रा को ₹50,000 की सहायता राशि देने का प्रावधान है।
विभाग भुगतान प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है और जल्द ही लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को मिलेगा, जिनका डेटा पोर्टल पर अपलोड और सत्यापित किया जा चुका है। शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज।
️ अब तक पढ़ा गया: बार

