Dailyhunt
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 17 अप्रैल से पहला चरण; मोबाइल ऐप से होगी स्वगणना

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 17 अप्रैल से पहला चरण; मोबाइल ऐप से होगी स्वगणना

Mithila Hindi News 2 weeks ago
संवाद

क्सर जिले में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पहला चरण 1 मई तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 2 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा।


पहले चरण में सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी।

इस बार खास बात यह है कि स्वगणना डिजिटल माध्यम से होगी। गृहस्वामी अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर खुद ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

दूसरे चरण में प्रखंड स्तर पर सभी बीडीओ, नगर परिषद और नगर पंचायत के ईओ की मदद से शेष कार्य पूरे किए जाएंगे। इस जनगणना में कुल 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे विस्तृत आंकड़े जुटाए जा सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी मोती लाल दिनकर ने दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रक्रिया से जनगणना अधिक पारदर्शी और तेज होगी।

 बिहार और प्रशासन से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज

️ अब तक पढ़ा गया: बार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mithila Hindi News