पटना: राजधानी पटना में बंटी कुमार के कथित अपहरण मामले को लेकर बुधवार को न्यू करबिगहिया इलाके में परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बीच सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बंटी कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग की।
परिजनों के मुताबिक, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू करबिगहिया निवासी बंटी कुमार सोमवार देर रात पटना जंक्शन के पास दही खरीदने गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उन्हें जबरन काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की है, लेकिन अब तक बंटी कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। — मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू
️ अब तक पढ़ा गया: बार

