Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
समस्तीपुर में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड एंटीबायोटिक में सक्रिय तत्व मिले शून्य

समस्तीपुर में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड एंटीबायोटिक में सक्रिय तत्व मिले शून्य

मस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में ब्रांडेड कंपनियों के नाम और रैपर का इस्तेमाल कर नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। औषधि विभाग की जांच में रोसड़ा स्थित एक दवा दुकान से जब्त एंटीबायोटिक दवा का सैंपल बिहार ड्रग्स कंट्रोल लेबोरेट्री की जांच में अमानक घोषित किया गया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद औषधि नियंत्रण विभाग ने संबंधित दवा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, औषधि विभाग की टीम ने 20 सितंबर 2025 को रोसड़ा के ब्लॉक रोड, लक्ष्मीपुर स्थित मेसर्स कृष्णा ड्रग्स में छापेमारी की थी। जांच के दौरान दुकान संचालक कुमार विमलेन्दु शेखर से दवाओं की खरीद से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन संबंधित दवा का क्रय बिल उपलब्ध नहीं कराया जा सका। कैश मेमो भी केवल 13 सितंबर 2025 तक का ही प्रस्तुत किया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने एमाक्स-625 टैबलेट, बायोकाफ मिंट सिरप और डीकाफ डीएक्स सिरप के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे थे। जांच में चौंकाने वाला खुलासा बिहार ड्रग्स कंट्रोल लेबोरेट्री, पटना की जांच रिपोर्ट में एमाक्स-625 टैबलेट गुणवत्ता मानकों पर पूरी तरह फेल पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, दवा में मौजूद रहने वाले दोनों प्रमुख सक्रिय तत्व एमोक्सीसिलिन और क्लैवुलैनिक एसिड की मात्रा शून्य पाई गई। इसके बाद दवा को अमानक (Not of Standard Quality) घोषित कर रिपोर्ट समस्तीपुर औषधि कार्यालय को भेज दी गई।

रिपोर्ट मिलने के बाद औषधि निरीक्षक ने पूरे मामले की जानकारी राज्य औषधि नियंत्रक एवं सहायक औषधि नियंत्रक को दे दी है। साथ ही संबंधित दवा के खरीद अभिलेख और दुकान में उपलब्ध शेष स्टॉक का विवरण भी मांगा गया है। विभाग ने मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। — मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू

️ अब तक पढ़ा गया: बार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mithila Hindi News