Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सीतामढ़ी जिले में मिले 11 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले का आंकड़ा पहूंचा 43

सीतामढ़ी जिले में मिले 11 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले का आंकड़ा पहूंचा 43

Mithila Hindi News 6 years ago

25/5/2020

विमल किशोर सिंह


(मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय)

सीतामढ़ी/ जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में आज सोमवार को और 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है. ये सभी पूर्व में परिहार में मिले कोरोना पॉजीटिव के संपर्क सूची से संबंधित है, जिन्हें क्वारेंटिन सेंटर में रखा गया था. अब जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की 43 हो गई है. मालूम हो कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगातार हजारों श्रमिक सीतामढ़ी पहूंच रहे हैं, जिनको स्क्रीनिंग के उपरांत उनके संबंधित प्रखंड के क्वारेंटिन में रखा जा रहा है. उक्त कोरोना पॉजीटिव मरीज भी क्वारेंटिन सेंटर में आवासीत थे.
पूर्व से ही उक्त क्वारेंटिन सेंटर को कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है. सभी कोरोना पॉजीटिव मरीज को कोविड हेल्थ सेंटर में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में ईलाज की व्यवस्था की गई है.  डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा है कि किसी को भी पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. परन्तु वर्तमान में वेहद सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है.मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें, थोड़ी थोड़ी देर पर अच्छे से साबुन से हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें एवं सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें.

Published by-vimal kishor singh

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mithila Hindi News