Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
12 महीने के FD पर मिलेगा 7.15% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, 2 जून से नए रेट लागू

12 महीने के FD पर मिलेगा 7.15% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, 2 जून से नए रेट लागू

MP Breaking News 4 days ago

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति बैठक से पहले एक और बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने 3 करोड़ से कम के डिपॉजिट लिए नई दरें 2 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं।

बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज भी बैंक दे रहा है। हालांकि अतिरिक्त ब्याज की सुविधा केवल रेजिडेंट कस्टमर्स को मिल रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर 3.75% से लेकर 7.75%% हैं। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के FD पर मिलेगा अधिकतम ब्याज दर?

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने से कम के डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है। 24 महीने से लेकर 35 महीने से कम, 35 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने से कम और 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम के तीन अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.50% है। 35 महीने के टेन्योर पर 6.90% रिटर्न मिल रहा है। 60 महीने से लेकर 120 महीने तक के एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है। 12 महीने के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.65% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.25%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 4.75%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 271 दिन- 6%
  • 272 दिन से लेकर 335 दिन- 6.25%
  • 336 दिन से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
  • 12 महीने- 6.65%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 6.75%
  • 18 महीने से लेकर 24 महीने से कम- 7.25%
  • 24 महीने से लेकर 35 महीने से कम- 7%
  • 35 महीने- 6.90%
  • 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम- 7%
  • 60 महीने- 6.75%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने तक- 6.75%
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News