Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
3 मई को NEET (UG) 2026 परीक्षा, इंदौर में 57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा स्टूडेंट देंगे परीक्षा, प्रशासन ने किए ये खास इंतजाम

3 मई को NEET (UG) 2026 परीक्षा, इंदौर में 57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा स्टूडेंट देंगे परीक्षा, प्रशासन ने किए ये खास इंतजाम

MP Breaking News 2 weeks ago

NEET (UG) 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। वहीं इंदौर में इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दरअसल इस बार 57 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,160 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

पिछले साल मौसम और ट्रैफिक की दिक्कतों से सीख लेते हुए इस बार बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि छात्र समय पर और बिना तनाव के परीक्षा दे सकें। वहीं जिला प्रशासन ने इस बार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं।

दरअसल शहर के प्रमुख बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे से विशेष बसें चलाई जाएंगी जो सीधे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी। इसके साथ ही चार बड़े रूट सांवेर, आईआईटी सिमरोल, आईआईएम और महू पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद शाम 5 बजे से वापसी के लिए भी बसें उपलब्ध रहेंगी। इससे बाहर से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही निजी वाहन पर निर्भरता कम होगी।

NEET परीक्षा केंद्र व्यवस्था पर नजर डालें

बता दें कि इंदौर में इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सख्त व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा और ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए अलग प्लान तैयार किया गया है। साथ ही प्रशासन ने हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं जो मौके पर व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा उड़नदस्ते लगातार निगरानी करेंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

वहीं छात्रों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। सभी केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। पांच प्रमुख केंद्रों पर एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि दिव्यांग छात्रों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा बिजली सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए हर केंद्र पर जनरेटर लगाए गए हैं। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि परीक्षा के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके और छात्रों का समय खराब न हो।

अभिभावकों के लिए भी खास सुविधाएं

वहीं इस बार प्रशासन ने सिर्फ छात्रों ही नहीं बल्कि उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर टेंट और पेयजल की व्यवस्था की गई है जिससे गर्मी में इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सके। यह पहल खास तौर पर उन परिवारों के लिए मददगार होगी जो दूर-दराज से परीक्षा देने आते हैं।

प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सिर्फ आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और एडमिट कार्ड व जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें। पिछले साल के अनुभव को देखते हुए इस बार बेहतर प्लानिंग की गई है जिससे परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा स्मूद और सुरक्षित हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News