Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
400 दिन के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, एक और इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 जून से नए रेट लागू

400 दिन के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, एक और इस सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 जून से नए रेट लागू

MP Breaking News 2 weeks ago

ब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने जून महीने की शुरुआत के साथ ही फिक्स डिपाजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर दिया है। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 2.70% से लेकर 6.65% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है।

वहीं भारतीय वरिष्ठ नागरिक और सुपर सीनियर सिटीजंस को 5 करोड़ रुपये तक के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। इसके अलावा सेविंग्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में भी संशोधन किया गया है, जो खाते के बैलेंस पर निर्भर करता है।

सभी बैंक विभिन्न वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि ग्राहक एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा कितना ब्याज?

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज सभी टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 60 साल से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.20% से लेकर 7.15% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग को बैंक के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.40% है।

इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 555 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है, इंटरेस्ट रेट 6.65% है। 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। 400 दिन और 401 दिन से लेकर 446 दिन दो अलग-अलग टेन्योर पर बैंक 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल से लेकर 399 दिन के एफडी पर 6.20% रिटर्न मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.70%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 2.80%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 4.30%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.40%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.60%
  • 1 साल से लेकर 399 दिन- 6.20%
  • 401 दिन से लेकर 443 दिन- 6.25%
  • 444 दिन- 6.50%
  • 445 दिन से लेकर 554 दिन- 6.15%
  • 555 दिन- 6.65%
  • 556 दिन से लेकर 996 दिन- 6.15%
  • 997 दिन- 6.10%
  • 998 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.10%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News