Dailyhunt
BPSSC JOB: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती, 1 मई से आवेदन शुरू, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

BPSSC JOB: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती, 1 मई से आवेदन शुरू, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

MP Breaking News 2 weeks ago

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस में हवलदार प्रशिक्षक के 122 पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल 2026 को आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 05/2026) जारी की है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in
पर जाकर 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026:

भर्ती का नाम: बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026

विभाग का नाम: होम गार्ड विभाग, बिहार

पद का नाम: हवलदार प्रशिक्षक

कुल पद: 122

​शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नही होनी चाहिए । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: ​ चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: यह 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • ​शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): यह परीक्षा भी 100 अंकों की होगी, जिसमें दौड़ (50 अंक), गोला फेंक (25 अंक) और ऊंची कूद (25 अंक) शामिल हैं।

आवेदन शुल्क: ​सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

​शारीरिक मानक (Physical Standards)

  • ​सामान्य और पिछड़ा वर्ग ​ऊंचाई (पुरुष): न्यूनतम 165 सेमी
  • ​अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC और ST ​ऊंचाई (पुरुष): न्यूनतम 160 सेमी
  • ​सभी वर्गों की महिला ​ऊंचाई: न्यूनतम 155 सेमी
  • ​सामान्य/BC/EBC: 81 सेमी (सीना बिना फुलाए, पुरुष), 86 सेमी (फुलाकर)
  • ​एसी/एसटी: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
  • सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य।

bpssc police bharti notification

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News