Dailyhunt
CBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट जल्द, क्या है पासिंग क्राइटेरिया? यहां जानें डिटेल

CBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट जल्द, क्या है पासिंग क्राइटेरिया? यहां जानें डिटेल

MP Breaking News 3 weeks ago

स साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दो बार दसवीं की परीक्षाएं (CBSE) आयोजित करने वाला है। मुख्य परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गई थी।

अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले विद्यार्थियों को पता होना चाहिए कि एग्जाम पास करने के लिए कितने अंक लाने होंगें।

सीबीएसई ने अब तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखने को अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम इस सप्ताह जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक स्त्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी जाती है। बोर्ड परिणाम से संबंधित घोषणा https://www.cbse.gov.in/ और https://results.cbse.nic.in/ पर करेगा।

मई-जून में दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी, जो वैकल्पिक होगा। छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। पहली बोर्ड परीक्षा के बाद मार्कशीट, सर्टिफिकेट या कोई भी दस्तावेज जारी नहीं किया जाएगा। डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल परिणाम उपलब्ध होंगे।

उत्तीर्ण होने के लिए मानदंड क्या हैं?

सेशन 2025-26 कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% तक प्राप्त होगा, इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होंगे। थ्योरी पेपट में 80 से 27 अंक और प्रैक्टिकल में 20 में 7 अंक प्रत्येक विषय में लाना होगा। कम अंक होने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा।

सेशन 2026-27 के लिए नियम बदले

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए पासिंग क्राइटेरिया में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन/प्रैक्टिकल एग्जाम को विभाजित कर दिया गया है। अब दोनों में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि विद्यार्थी थ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक लाते हैं, उन्हें पास नहीं माना जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले पहले आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर जाएं।
  2. अब रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
  3. फिर सीबीएसई सेकेंडरी मेंस एग्जाम 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  4. रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि इत्यादि जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा।
  6. विषय वार अंक को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News