Dailyhunt
CBSE का बड़ा कदम, कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस में हुए ये 5 बदलाव, जानें कब लागू होंगे नए नियम?

CBSE का बड़ा कदम, कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस में हुए ये 5 बदलाव, जानें कब लागू होंगे नए नियम?

MP Breaking News 1 week ago

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपडेटेड सिलेबस जारी कर दिया है। कक्षा 9 और 10वीं तक के छात्रों के लिए अहम बदलाव किए गए हैं। 3-लैंग्वेज पॉलिसी शुरू करने का फैसला लिया गया है।

हालांकि इस सेशन में केवल कक्षा 6वीं के लिए इस पॉलिसी को लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं पाठ्यक्रम में एआई और वोकेशनल सब्जेक्ट्स को शामिल किया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 6 से लेकर 10वीं में तीन भाषा पॉलिसी “R1, R2 और R3” लागू की जाएगी। जिसकी टाइमलाइन अलग-अलग निर्धारित की है। स्टूडेंट हिंदी, इंग्लिश और अन्य 42 भाषाओं में से किसी को भी चुन सकते हैं। छठवीं के छात्रों के लिए तीसरी भाषा (R3) पॉलिसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगी। सत्र 2027-28 में यह पॉलिसी कक्षा 6 और 7 में भी लागू होगी। शैक्षणिक सत्र 2030-31 में यह कक्षा दसवीं के लिए भी अनिवार्य होगा।

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल में बदलाव

2028 में आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम दो लैंग्वेज भाषाओं की परीक्षा देनी होगी। वर्तमान सिस्टम और लैंग्वेज टेक्स्टबुक 2027 तक ही इस्तेमाल रहेगा। 2028 पहला साल होगा, जब दो भाषाओं यानी R1 लेवल और R2 लेवल को अनिवार्य किया जाएगा। इसी के हिसाब से डेट शीट भी तैयार होगी। दोनों भाषाओं की परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। 2031 से तीन भाषाओं की दसवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

गणित और विज्ञान विषय में बदलाव

शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 में गणित और विज्ञान के बदलाव किया गया है। दोनों विषयों के लिए दो लेवल सिस्टम लागू होगा। स्टैन्डर्ड परीक्षा 3 घंटा की होगी, कुल अंक 80 होंगे। वहीं जो छात्र इन विषयों को गहराई से पढ़ना चाहते हैं, वे एडवांस्ड लेवल में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए घंटे के अतिरिक्त समय मिलेगा, कुल अंक 25 होंगे। एडवांस्ड पेपर ऑप्शनल होगा, जो छात्र 50% या इससे ज्यादा अंक लेंगे उनकी मार्कशीट पर एडवांस क्वालिफिकेशन का जिक्र अलग से होगा। इसका असर इंटरनल असेसमेंट के स्कोर पर नहीं पड़ेगा। यह बदलाव पहली बार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 में लागू होगा।

सोशल साइंस में क्या बदला?

सोशल साइंस विषय की नए टेक्स्ट्बुक से होगी। जो दक्षता और एनालिटिक लर्निंग पर आधारित होगा। इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र को विषय होंगे। केस स्टडीज, मैप वर्क, डेटा एनालिटिक्स, रियल लाइफ एप्लीकेशन, इंक्वायरी इत्यादि को क्रिटिकल थिंकिंग और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ बढ़ाने के लिए शामिल किया जाएगा। एग्जाम स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं होगा। थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की होगी। 20 अंक इंटरनल असेसमेंट पर निर्भर करेंगे।

एआई और वोकेशनल सब्जेक्ट्स शामिल

बोर्ड ने सेशन 2026- 27 से सभी स्कूलों को कक्षा 3 से लेकर 8वीं के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई डिटेल क्लास वाइज गाइडलाइंस, असेसमेंट सजेशंस ओर टीचर ट्रेंनिंग माड्यूल्स देगा। सेशन 2027-28 में इन विषयों को कक्षा 9वीं और 12वीं में मॉड्यूल और सब्जेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News