Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चोरी किया सोना और चांदी जमीन में दबाकर छिपाया, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, 94 लाख के गहने जब्त

चोरी किया सोना और चांदी जमीन में दबाकर छिपाया, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, 94 लाख के गहने जब्त

MP Breaking News 6 days ago

ग्वालियर की इंदरगंज थाना पुलिस ने सूने मकान में सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लाखों के चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है, इनके पास से 200 ग्राम सोने का टुकड़ा, 50 ग्राम सोने की चूडी, 12 किलो 500 ग्राम चांदी और एक आई-20 कार पुलिस ने जब्त की है, आरोपियों ने चोरी का माल शहर से दूर जंगल में जमीन में गाड़कर दबा दिया था।

एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को अजय शंकर मित्तल नामक व्यक्ति ने इंदरगंज थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि बताया उनके सूने घर का ताला तोड़कर किसी ने सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं, लाखों रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर तत्काल इसपर एक्शन शुरू किया ।

पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो मालूम चला कि लोकल गैंग ने चोरी की है इसमें एक नाबालिग भी शामिल है, पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा तो उसे अच्छी सफलता मिली, पुलिस के हाथ गिरोह का मास्टर माइंड आकाश माहौर, व एक बाल अपचारी आया, इनसे पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना स्वीकार किया, पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये की 2 किलो पक्की चांदी, 9 हजार रुपये की एक जोड़ी चांदी की पायल, 75 हजार रुपये कीमत की एक सोने की चेन और 42 हजार रुपये कीमत की 2 सोने की अंगूठी जब्त की, इन लोगों ने कुछ सोना बेच दिया था, पुलिस ने व्यापारी विशाल सोनी को भी पकड़ लिया

पुलिस इस गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश में थी, आईपीएस अनु बेनीवाल ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सीएसपी रोबिन जैन और इंदरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीप्ती तोमर को निर्देश दिए गए उन्होंने टीमें लगाकर मुखबिर तंत्र मजबूत किया और पुलिस को आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद दो संदेहियों विवेक प्रजापति व फरमान खान को पकड़ लिए, पूछताछ में ये उसी गिरोह के सदस्य निकले जिन्होंने सूने मकान से चोरी की थी।

जंगल में दबाये थे आरोपियों ने गहने

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी विवेक प्रजापति व फरमान खान ने शहर से दूर पनिहार टोल के आगे दरगाह के सामने जंगल में पत्थरों से जमीन में सोने चांदी दबाकर रखने की बात कही जिसपर पुलिस वहां पहुंची और जेवर निकाल लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा छिपाए गए करीब 32 लाख रुपये का 200 ग्राम सोने का टुकड़ा , 07 लाख 50 हजार कीमत की 50 ग्राम सोने की चूडी, लगभग 37 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 12 किलो 500 ग्राम चांदी जब्त कर ली।

पार्किंग में रखी थी कार पुलिस ने जब्त की

पुलिस ने जब घटना में उपयोग की गई आई - 20 कार के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि चोरी के गहने बेचकर 8 लाख 65 हजार रुपये मिले थे जिसमें से 5 लाख रुपये में रॉयल कार बाजार शिवपुरी लिंक रोड से पुरानी आई 20 कार खरीद ली, पुलिस ने आरोपियों के बताने पर कार को कम्पू नेहरु पार्क के पास पार्किंग से जब्त कर लिया।

94 लाख रुपये के जेवर बरामद

पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हिया जिसमें एक बाल अपचारी यानि नाबालिग है साथ ही चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी पकड़ा है। पुलिस ने चोरों के पास से करीब 94 लाख 25 हजार का मशरुका जब्त किया है, पुलिस आरोपियों से अन्य चोरियों के बारे में भी पता कर रही है और आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News