साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 21 मई 2026 को इसे सिनेमाघरों में पेश किया गया था। इस सस्पेंस थ्रिलर को समीक्षको और दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
बॉक्स ऑफिस पर भी इसने बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया है।
दृश्यम 3 का जो जादू बड़े पर्दे पर चला है, उससे सभी वाकिफ हैं। हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने अपना जलवा बिखेरा है। बड़े पर्दे के बाद अब दर्शक इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बता देते हैं कि इसे कब रिलीज किया जाने वाला है।
ओटीटी पर कब आएगी दृश्यम 3
मलयालम भाषा की मोहनलाल की इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा यह तो पहले ही पता चल गया था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। यह बताया जा रहा है कि इस 18 जून को रिलीज किया जाएगा।
200 से ज्यादा देशों में स्ट्रीमिंग
सिनेमाघर में सफल प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर 200 से ज्यादा देशों की ऑडियंस के लिए पेश किया जाने वाला है। इसका मलयालम के अलावा तमिल, कन्नड़ और तेलुगू वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। यह हिंदी भाषा पर उपलब्ध नहीं है क्योंकि दृश्यम 3 के हिंदी राइट्स अजय देवगन के पास हैं। उनकी फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघर में दस्तक देगी।
कितनी हुई कमाई
दृश्यम 3 के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 23 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 108.23 करोड़ की कमाई की है। इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 237.25 करोड़ पहुंच गया है। जॉर्ज कुट्टी की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।
कितना है बजट
फिल्म की बात करें तो जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी दृश्यम 3, 21 मई को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। मोहनलाल इसके लीड कलाकार हैं। ये फेमस फ्रेंचाइजी दृश्यम का थ्रीक्वल है। इस क्राईम थ्रिलर का बजट 45 से 50 करोड़ बताया जा रहा है।
कैसी है कहानी
दृश्यम 3 की कहानी की बात करें तो मलयालम फिल्म में कहानी पिछले दो सीक्वेंस को जोड़ते हुए आगे बढ़ाने वाली है। इसमें जॉर्जकुट्टी मजबूरी में हुए अपराध के बाद अपने परिवार को बचाता नजर आएगा। इस फिल्म में मुख्य किरदार मोहनलाल का है। उनके साथ मीना, एस्थर अनिल, आशा दशरथ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म के हिंदी और मलयालम वर्जन का क्लाइमेक्स भी अलग अलग रहने वाला है।

