Dailyhunt

Gold Rate 1 April 2026 : सोने के भाव बढ़े, चांदी में भी उछाल, जानिए भोपाल से दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

MP Breaking News 1 month ago

सोना और चांदी की कीमतों में 1 अप्रैल 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में हलचल तेज देखने को मिली है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए।

बुधवार सुबह सोने के दाम में ₹1970 प्रति 10 ग्राम की का उछाल आया है वहीं चांदी के भाव में भी ₹5000 की बढ़त हुई है, जिसके बाद सोने के भाव ₹1,51,630 और चांदी के दाम ₹2,55,000 पहुंच गए हैं । इससे पहले मंगलवार (31 मार्च 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,49,660 और चांदी का भाव ₹2,50,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  1. 10 ग्राम: ₹2,550
  2. 100 ग्राम: ₹25,500
  3. ₹2,55,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  4. ₹2,65,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  1. मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,13,760
  2. ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,12,190
  3. ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,13,610
  4. चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,17,100

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  1. ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,39,000
  2. ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,37,110
  3. ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,38,850
  4. चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,40,500

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  1. मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,51,630
  2. ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,49,570
  3. ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,51,480
  4. ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,53,270 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सबसे शुद्ध : सोने की शुद्धता को 'कैरेट' में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।

18 कैरेट (75.0% शुद्ध)/20 कैरेट (83.3% शुद्ध): 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसका अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में उपयोग होता है। 20 कैरेट पर सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।

22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 22 कैरेट पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

अंतरराष्ट्रीय बाजार समेत ये कारण डाल रहे कीमतों पर असर

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • अमेरिकी डॉलर की स्थिति
  • वैश्विक मांग
  • भू-राजनीतिक तनाव
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें
  • शेयर बाजार का प्रदर्शन
  • कच्चे तेल की कीमतें
  • सट्टा बाजार की गतिविधियां
  • आपूर्ति और मांग का अंतर
  • चांदी की औद्योगिक मांग
  • भारतीय बाजार
  • स्थानीय कारक
  • भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
  • घरेलू दामों पर USD-INR
  • आयात शुल्क
  • जीएसटी/टीसीएस
  • लोकल मेकिंग चार्ज
  • देश की महंगाई दर
  • त्योहार और शादियों का सीजन कीमतों पर बड़ा असर डालते हैं।

बता दें कि भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं। IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News