Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, इन 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, इन 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

MP Breaking News 6 days ago

मिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद लगातार ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) बड़े पैमाने पर किया गया है।

13 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। जिला कलेक्टर, सचिव, निदेशक, आयुक्त समे कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने 2 जून को जारी किया है।

तमिल नाडु सीमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय यादव को दूध उत्पादन और डेयरी विकास आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डॉ जे. विजया रानी प्रबंध निदेशक तमिलनाडु वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन को स्थानांतरित करके बागवानी और बागान फसलों के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए

राज्य सरकार ने 29 मई को जारी स्थानांतरण का आदेश रद्द करते हुए दो जिलों में नए कलेक्टर की नियुक्ति की है। आईएएस अधिकारी तिरु रणजीत सिंह जो पहले थेनी जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत थे, उन्हें तेनकाशी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। टीएमटी दुर्गा मूर्ति जो पहले नमक्कल जिले के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें डिंडीगुल जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

थिरु कुमारवेल पांडियन निदेशक बागवानी और वृक्षारोपण फसलें को स्थानांतरित करके राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।थिरु पी. रथिनसामी, जो पहले अरियालूर जिला कलेक्टर पद पर कार्यरत थे, उन्हें टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ आर सुकुमार पूर्व जिला कलेक्टर तिरुनेलवली को निदेशक स्टेशनरी और मुद्रण के पद पर निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ जेयू चंद्रकला पूर्व जिला कलेक्टर रानीपेट को तमिलनाडु सीमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ एस विसकन को उपाध्यक्ष साइंस सिटी पद पर भेजा गया है। सेल्वी आर अनामिका की सेवाएं तमिलनाडु अर्बन हैबिटेट डेवलपमेंट बोर्ड को ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति के लिए दी गई है।

1 (4)
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News