Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इंदौर के सरकारी कॉलेजों में अव्यवस्थाओं को लेकर ABVP ने उठाई आवाज, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इंदौर के सरकारी कॉलेजों में अव्यवस्थाओं को लेकर ABVP ने उठाई आवाज, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

MP Breaking News 2 weeks ago

ध्यप्रदेश के इंदौर में विभिन्न शासकीय कॉलेजों में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। छात्रों को पीने के पानी समेत कई अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कॉलेजों की इन्हीं समस्याओं को लेकर अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रशासन के सामने आवाज उठाई है।

गुरुवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ABVP के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ABVP पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

शासकीय कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया

ज्ञापन देने के बाद ABVP महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कॉलेजों के छात्रों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि शासकीय कॉलेजों में छात्रों को स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से इन सभी समस्याओं का जल्द निराकरण कर छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन और कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए बार-बार परेशान होना पड़े यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। इन्हीं मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच कुछ देर गहमागहमी की स्थिति भी देखने को मिली। कार्यकर्ता लगाए गए बैरिकेड्स को हटाकर कलेक्टर कार्यालय परिसर में पहुंचे जहां मौके पर मौजूद SDM को ज्ञापन सौंपा गया।

कॉलेजों की समस्याओं को लेकर SDM ने छात्रों से की चर्चा

एसडीएम घनश्याम धनगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज ABVP द्वारा कॉलेजों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा ABVP की मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान छात्रों को आश्वासन भी दिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News