Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPS Transfer: इन 5 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट

IPS Transfer: इन 5 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट

MP Breaking News 1 week ago

ध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा तीनों राज्यों के पुलिस विभाग (IPS Transfer) में बदलाव हुआ है। राजस्थान में दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। वहीं ओडिशा में डीआईजी बदले गए हैं।

वहीं मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने मनीष भारद्वाज का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को जारी किया गया है।

बैच 2023 के आईएएस अधिकारी मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एमपी नगर, नगरीय भोपाल में सहायक पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इसे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी किया गया है।

Screenshot 2026-05-31 192808

राजस्थान आईपीएस तबादला

राजस्थान सरकार ने आईपीएस अधिकारी ज्ञान चंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय सिविल राइट्स जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डीडवाना-कुचामन एसपी पद पर कार्यरत थे। डॉ प्यारेलाल शिव रान को डीडवाना कुचामन का नया एसपी बनाया गया है। राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह द्वारा संबंधित आदेश जारी किया गया है।

202605300841157722924IPSorderdated30-05-2026

ओडिशा आईपीएस तबादला

ओडिशा सरकार ने बैच 2009 के आईपीएस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, एसआईडब्ल्यू भुवनेश्वर को डीआईजी पुलिस, SWR, कोरापुट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ कंवर विशाल सिंह, डीआईजी पुलिस, SWR कोरापुट को तत्काल प्रभाव से डीआईजी पुलिस,एसटीएफ भुवनेश्वर पद पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित आदेश पुलिस के AIG (हेडक्वाटर), ओडिशा कटक ने जारी किया है।

1780163305_Document31
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News