Dailyhunt
जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लगाया लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप, किसानों के समर्थन में आंदोलन का ऐलान

जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लगाया लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप, किसानों के समर्थन में आंदोलन का ऐलान

MP Breaking News 2 weeks ago

ध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और सत्ता के दुरुपयोग से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रात 12 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर समाप्त कर दी गई।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रक्रियाओं को कमजोर किया जा रहा है तथा सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी विधायकों को निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक की सदस्यता निरस्त करने पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने कहा किया कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजेंद्र भारती को अपील के लिए 60 दिन का समय दिया था, इसके बावजूद आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि जब रात में विधानसभा खुलने की सूचना मिली तो वे स्वयं विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने प्रमुख सचिव से कारण पूछा। प्रमुख सचिव ने इसे रूटीन काम बताया लेकिन सुबह पता चला कि राजेंद्र भारती की सदस्यता निरस्त कर दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई अनैतिक काम नहीं किया। वे सदन में नहीं गए थे, सिर्फ विधानसभा परिसर में गए थे और प्रमुख सचिव ने उनका स्वागत भी किया था।

सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं को पूरी तरह नष्ट कर रही है। उन्होंने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रात 12 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर समाप्त करने की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे "लोकतंत्र को भीतर से खोखला करने वाला कैंसर" करार दिया। उन्होंने कहा कि "अब मध्य प्रदेश में लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना ही होगा।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजेंद्र भारती को अपील दायर करने के लिए साठ दिनों की मोहलत दी थी, फिर भी रात में अचानक यह कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नए भारत में लोकतंत्र की आखिरी सांसें ले रहा है। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा पर पेड न्यूज का मामला भी इसी विधानसभा से जुड़ा है, जबकि निर्मला सप्रे पर विधानसभा ने कोई निर्णय नहीं लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुकेश मल्होत्रा और राजेंद्र भारती दोनों फिर से विधायक बनेंगे।

किसानों की समस्याओं को लेकर किए सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने किसानों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी में भारी अव्यवस्था है और सरकार पर्याप्त जूट के बारदाना उपलब्ध नहीं करा पाई है। उन्होंने कहा कि जहां लगभग 10 करोड़ बारदानों की आवश्यकता थी, वहां सिर्फ ढाई करोड़ का ऑर्डर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस कारण किसानों की उपज की खरीदी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह संकट प्राकृतिक नहीं, बल्कि सरकार द्वारा "पैदा किया गया संकट" है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि खरीदी की तारीख बढ़ाई गई है तो सोसायटी में भुगतान जमा करने की समय-सीमा क्यों नहीं बढ़ाई गई।

आंदोलन का ऐलान

किसानों के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास का घेराव करेगी। इसके साथ ही एक दिन का उपवास रखा जाएगा और प्रदेश की मंडियों में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News