Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
खंडवा: रक्षाबंधन पर दो सड़क हादसों ने छीनी परिवारों की खुशियां, महिला और युवक की मौत

खंडवा: रक्षाबंधन पर दो सड़क हादसों ने छीनी परिवारों की खुशियां, महिला और युवक की मौत

MP Breaking News 2 weeks ago

क्षाबंधन के दिन एक तरफ जहां हर तरफ खुशियां छाई हुई थी। वहीं खंडवा में दो सड़क हादसे देखने को मिले जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। दोनों ही परिवारों में हुए इस हादसे की वजह से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।

खंडवा में हुए सड़क हादसे में एक महिला अपने भाई को राखी बांधकर वापस लौट रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। वहीं दूसरे हादसे में अपनी मां को लेकर मामा के घर जा रहा बेटा अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

पहला मामला 30 वर्षीय युवक मनीष के साथ हुआ। जो अपनी मां के साथ अपने मां के घर ग्राम भैसावा जा रहा था। दोनों बाइक से निकले थे तभी माथनी और भैसावा के बीच सामने सारी बाइक से दोनों की टक्कर हो गई। युवक को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में युवक की मां अन्नपूर्णा और दूसरा बाइक सवार महेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मनीष की पत्नी, 4 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है।

टक्कर से महिला ने तोड़ा दम

दूसरी घटना पंधाना क्षेत्र के पाडल्या इलाके में देखने को मिली। यहां अज्ञात बाइक सवारों ने मां बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें महिला के सिर में अंदरूनी चोट लग गई। इलाज के लिए अस्पताल में जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक बड़गांव गुर्जर की रहने वाली है महिला अपने बेटे के साथ सराय गांव स्थित अपने मायके गई थी। वापस लौटते समय यह हादसे का शिकार हो गए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News