Dailyhunt

राघव चड्ढा की चेतावनी- "हर झूठ को बेनकाब करूँगा, घायल हूँ इसीलिए घातक हूँ", AAP नेताओं के आरोपों को किया ख़ारिज

MP Breaking News 1 week ago

म आदमी पार्टी (AAP) की सियासत में एक दम से उबाल आ गया है, कभी अरविंद केजरीवाल के आंख के तारे रहे राघव चड्ढा से अब अरविंद केजरीवाल ने ही नजरें फेर ली है, दो दिन पहले उन्हें राज्यसभा में उप नेता पद से हटाने और फिर उनसे राज्यसभा में बोलने का अधिअक्र छीने जाने के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, बहुत से लोग राघव के समर्थन में उतार आये हैं और उनके द्वारा उठाये गए जनहित के मुद्दों की तारीफ कर रहे हैं हालाँकि आम आदमी पार्टी के नेता राघव पर हमलावर हैं जिस पर अब राघव चड्ढा ने भी पलटवार किया है।

राघव चड्ढा ने कल शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें उन्होंने राज्यसभा में उनकी बोलने का अधिकार छीने जाने पर प्रतिक्रिया दी थी, राघव ने कहा उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दे उठाये तो क्या यही मेरा गुनाह है , उन्होंने कहा -उन्होंने कहा- खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ, फिर उन्होंने शायराना अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा- मेरी ख़ामोशी को मेरी हार मत समझ लेना.. मैं वो दरिया हूँ जो वक्त आने पर सैलाब बनता है …

राघव चड्ढा के वीडियो पर बवाल मच गया और सौरभ भारद्वाज,संजय सिंह, आतिशी सहित अन्य विधायकों ने राघव चड्ढा पर हमले शुरू कर दिए, लगभग एक जैसी स्क्रिप्ट जिसमें आरोप भी वही, बातें भी वही…शुक्रवार दिनभर आम आदमी पार्टी के नेता अपनी ही पार्टी के सांसद पर हमलावर रहे।

आज शनिवार को राघव चड्ढा फिर सोशल मीडिया पर आये और बड़े ही आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए, उन्होंने एक वीडियो फिर पोस्ट की जिसमें उनकी बातें आरपार की लड़ाई वाली लग रही हैं, राघव ने कहा , कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैम्पेन चलाया जा रहा है, एक जैसी भाषा, एक जैसी बातें एक जैसे आरोप…ये कोई संयोग नहीं बल्कि एक सामूहिक हमला है, पहले मैंने सोच अजवाब ना दूँ फिर सोचा कि यदि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कुछ लोग मान ना लें।

राघव ने कहा मुझ पर विपक्ष के साथ वॉकआउट नहीं करने, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए लाये गए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करने और डरने के आरोप लगाये गए है और इसीलिए मेरा बोलने का अधिकार छीना गया है, जो सरासर गलत है, उन्होंने कहा पार्टी एक भी घटनाक्रम बताए कि जब विपक्ष सदन से बाहर गया हो और मैं बैठा रहा हूँ , वहां तो सीसीटीवी हैं निकाल लीजिये, राघव ने सीईसी को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करने के आरोप को सफ़ेद झूठ बताया उन्होंने कहा मुझसे आम आदमी पार्टी के किसी नेता ने इसपर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं कहा, उन्होंने दावा किया कि सदन में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं उनमें से 6-7 ने खुद ही इसपर हस्ताक्षर नहीं किये तो अकेले मेरी क्या गलती?

मैं राज्यसभा में शोर मचाने, गालियाँ देने, हंगामा करने नहीं गया

राघव ने कहा मेरे लिए कहा जा रहा है मैं डर गया हूँ इसलिए बेकार मुद्दे उठाते हैं…मैं बता दूँ मैं सदन में शोर मचाने, चीखने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया हूँ मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया हूँ, मैं लोगों की बात करने गया हूँ, पार्टी बताये मैंने कौन सा मुद्दा नहीं उठाया? मैंने जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स की बात की , पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा उठाया सरकारी स्कूल, पब्लिक हेल्थ, इंडियन रेलवे के पैसेंजर की समस्या रखीं, महंगाई से लेकर बेरोजगारी तक तमाम मुद्दे उठाये, कोई भी मेरा चार साल का पार्लियामेंट का ट्रेक रिकॉर्ड देख ले।

हर सवाल का जवाब दिया जायेगा, हर झूठ से पर्दा उठेगा

राघव चड्ढा ने कहा मैं पार्लियामेंट में इम्पेक्ट क्रियेट करने गया था हंगामा करने नहीं, उन्होंने कहा जिस टैक्स पेयर के पैसे से राज्यसभा चलती मैं उसके मुद्दे उठाने राज्यसभा गया था , मैं बस इतना कहना चाहता हूँ जो लोग आज मुझपर झूठे आरोप लगा रहे हैं हर झूठ को बेनकाब किया जायेगा ,हर सवाल का जवाब दिया जायेगा, क्योंकि मैं घायल हूँ इसीलिए घातक हूँ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News