Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RBI MPC बैठक से पहले इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 1 जून से होंगे लागू, चेक करें नए रेट

RBI MPC बैठक से पहले इस सरकारी बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 1 जून से होंगे लागू, चेक करें नए रेट

MP Breaking News 1 week ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) की बैठक 3 जून से शुरू होने वाली है। 5 जून को फैसलों की घोषणा आरबीआई गवर्नर करेंगे। इससे पहले पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का ऐलान किया है।

नए इंटरेस्ट रेट्स 1 जून 2026 से लागू होंगे।

संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर पीएनबी 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज भी दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस को 80 बीपीएस अतिरिक्त रिटर्न मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें

वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से 80 साल आयुवर्ग) के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.10% है। सुपर सीनियर सिटीजंस (80 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों) के लिए ब्याज दर 3.80% से लेकर 7.40% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह सुविधा केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। NRO डिपॉजिट पर इसका लाभ नहीं मिलता। 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज

सबसे ज्यादा 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.60 प्रतिशत है। वहीं दूसरे नंबर पर 666 दिन का टेन्योर है, जिस पर सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.30% है। 1 साल से अधिक और 5 साल तक के सभी टेन्योर पर बैंक 6% से ज्यादा ब्याज दे रहा है। 1205 दिन से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 6.35% इंटरेस्ट मिल रहा है। 1 साल के निवेश पर बैंक 6.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 180 दिन से लेकर 302 दिन के दो अलग-अलग टेन्योर पर के लिए ब्याज दर 6.60% है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%%
  • 91 से लेकर 154 दिन- 4.90%
  • 155 दिन- 5.55%
  • 156 दिन से लेकर 179 दिन- 4.90%
  • 180 दिन से लेकर 270 दिन- 5.60%
  • 271 दिन से लेकर 302 दिन- 5.60%
  • 303 दिन- 5.55%
  • 304 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.60%
  • 1 साल- 6.25%
  • 1 साल से अधिक और 389 दिन- 6.30%
  • 390 दिन- 6.30%
  • 391 दिन से लेकर 443 दिन- 6.30%
  • 444 दिन- 6.60%
  • 445 दिन से लेकर 665 दिन- 6.30%
  • 666 दिन- 6.50%
  • 667 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.30%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.30%
  • 3 साल से अधिक और 1203 दिन- 6.35%
  • 1204 दिन- 6.30%
  • 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.35%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News