Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
"शुद्धिकरण" पर सियासत तेज, अब भाजपा ने मंदिर में राहुल गांधी के लिए किया "बुद्धि शुद्धि हवन"

"शुद्धिकरण" पर सियासत तेज, अब भाजपा ने मंदिर में राहुल गांधी के लिए किया "बुद्धि शुद्धि हवन"

MP Breaking News 4 days ago

ल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए शुद्धिकरण विवाद पर सियासत तेज हो गई है, राहुल गांधी द्वारा इसे एक दलित के अपमान के रूप में पेश किये जाने और कार्रवाई की मांग के बाद अब भाजपा भी एक्शन मोड में आ गई है, पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे ने देहरादून के पंचायती मंदिर में राहुल गांधी के लिए बुद्धि शुद्धि हवन किया है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान के शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस आक्रोशित है, हालाँकि राहुल गांधी इसे दलितों का अपमान बताते हुए इसे भाजपा और आरएसएस पर हमलावर है, राहुल गांधी के आरोपों के बाद मैदान का शुद्धिकरण करने वाले श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास के एक दलित कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ दलित समाज को बदनाम और अपमानित करने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी अब इसके विरोध में पूरी कांग्रेस पार्टी देश में धरना प्रदर्शन कर रही है और एफआईआर रद्द करने और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग कर रही है।

भाजपा एससी मोर्चे ने राहुल की तस्वीर के साथ किया बुद्धि शुद्धि हवन

इस शुद्धिकरण विवाद के बीच अब बुद्धि शुद्धि हवन का नया मामला सामने आया है जो चर्चा में है, कल मंगलवार को उत्तराखंड भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे ने देहरादून में पंचायती मंदिर में एक धार्मिक अनुष्ठान किया, यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियाँ दी गई, भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में राहुल गांधी की तस्वीर थी, नेताओं के मुताबिक ये बुद्धि शुद्धि हवन हमने राहुल गांधी के लिए किया, ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे जिससे वे सकारात्मक राजनीति करें, देश में जातिवाद का जहर ना घोलें।

कांग्रेस ने मैदान अशुद्ध किया, धार्मिक संस्था ने शुद्धिकरण किया

भाजपा एससी मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल बाल्मीकि के मुताबिक हल्द्वानी में जिस रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया उसकी वजह वहां फैली गंदगी थी, खड़गे की सभा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां गन्दगी कर उसे पवित्र कर दिया था जिसे देखते हुए एक धार्मिक संगठन ने वहां शुद्धिकरण हवन किया लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने उसे अपमान बताया फिर राहुल गांधी ने उसे अलग एंगल देकर अनुसूचित जाति का अपमान किया, उन्होंने कहा दरअसल राहुल गांधी अपनी पार्टी की लगातार हार से बौखला गए हैं और इस तरह की बातें कर रहे हैं इसलिए हमने उनको सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News