Dailyhunt

UP Board 2026: 25 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां तक पहुंचा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य

MP Breaking News 1 month ago

त्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च 2026 से जारी है। अबतक 50 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 4 अप्रैल 2026 तक कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की सभी कॉपियों को जांचने का लक्ष्य रखा है।

इसके बाद डेटा फीडिंग और मार्कशीट तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा।

कॉपियों के जांचने के लिए प्रदेशभर में लगभग 249 केंद्र बनाए हैं और 1.5 लाख शिक्षकों को तैनात किया गया है। इस वर्ष करीब 52.30 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के करीब 27.50 लाख और इंटरमीडिएट के लगभग 24.80 लाख छात्र शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षकों को ‘स्टेप मार्किंग’ के आधार पर अंक देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी छात्र ने प्रश्न का उत्तर पूरा सही नहीं लिखा है, लेकिन शुरुआती कुछ स्टेप्स सही हैं, तो उसे उसके भी अंक मिलेंगे। इससे पासिंग प्रतिशत बेहतर होने की उम्मीद है।

25 अप्रैल तक जारी हो सकते हैं नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के ट्रेंड्स के अनुसार, 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। छात्रों का पास पर्सेंटेज, छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया प्रदर्शन सहित अन्य डाटा भी साझा किया जायेगा।

18 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक रखी गई थी। इस बार प्रदेश भर से लगभग 52,30,297 परीक्षार्थी (हाईस्कूल में 2750945 और इंटर में 2479352) परीक्षा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।

पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

​यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होगा और आवेदन ऑनलाइन करना होगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा।

UP Board : मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल अंक
  • रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

UP Board: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

​परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • upresults.nic.in
  • ​upmsp.edu.in
  • ​results.upmsp.edu.in

UPMSP: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें।
  • High School (Class X) Result' या 'Intermediate (Class XII) Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें या प्रिंट लें।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: MP Breaking News