Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भिवापूर (नागपुर): धामनगांव में भीषण आग, आधा गांव जलकर खाक; पशुओं की मौत

भिवापूर (नागपुर): धामनगांव में भीषण आग, आधा गांव जलकर खाक; पशुओं की मौत

Nagpur Today 5 months ago

नागपुर जिले के भिवापूर तालुका स्थित धामनगांव गांव में भीषण आग लगने से आधे से ज्यादा गांव जलकर खाक हो गया। इस घटना में कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैलने के कारण गाय, बैल और बकरियों सहित बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हो गई , जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि पास के खेत में जलाए गए सूखे कचरे (पालापाचोळा) से आग शुरू हुई, जो तेज हवा के चलते गांव तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कई अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आई।

ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जबकि प्रभावित परिवारों ने तत्काल मुआवजे और सहायता की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Nagpur Today Hindi