Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लकड़गंज में प्रतिबंधित गुटखे पर पुलिस की कार्रवाई

लकड़गंज में प्रतिबंधित गुटखे पर पुलिस की कार्रवाई

Nagpur Today 16 hrs ago

नागपुर: लकड़गंज इलाके में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाले की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹95,776 का प्रतिबंधित माल जब्त किया। पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील के एस्कॉर्ट दस्ते ने सतनामी नगर चौक स्थित हीरा पान पैलेस पर दबिश देकर प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, सिगरेट और नकदी बरामद की।

पुलिस के अनुसार, एस्कॉर्ट पथक प्रमुख एपीआई भगवान कोळी अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सतनामी नगर चौक स्थित हीरा पान पैलेस में महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाले की बिक्री की जा रही है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने लकड़गंज थाने की रात्रिगश्त अधिकारी सोनल शिंदे और पंचों की मौजूदगी में पान ठेले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ₹89,146 कीमत का प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाला और गुटखा बरामद हुआ। इसमें विमल, राजश्री, पान पराग, बाबा नवरतन और रजनीगंधा के छोटे-बड़े पैकेट शामिल थे।

पुलिस ने इसके अलावा प्रतिबंधित सिगरेट और ₹16,630 नकद भी जब्त किया। कार्रवाई के बाद कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत करीब ₹95,776 बताई गई है।

मामले में 25 वर्षीय बादल मोतीलाल काटोके, निवासी भरतवाड़ा, पुनापुर, पारडी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी की शिकायत पर लकड़गंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील के मार्गदर्शन में एपीआई भगवान कोळी और उनकी टीम ने की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Nagpur Today Hindi