Dailyhunt
नागपुर में जहरीली ब्यूटी क्रीम का भंडाफोड़, FDA का छापा

नागपुर में जहरीली ब्यूटी क्रीम का भंडाफोड़, FDA का छापा

Nagpur Today 2 weeks ago

नागपुर के इतवारी इलाके में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित और खतरनाक ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भंडाफोड़ किया है। इन उत्पादों में जहरीले तत्व पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

:
नागपुर के इतवारी क्षेत्र के कासारपुरा गली स्थित 'साईं बाबा ट्रेडर्स' पर FDA की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। इस कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक स्वाती सुधाकर भरडे ने किया।

जांच के दौरान दुकान से बिना वैध दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए गए, जिनमें 'गोरी ब्यूटी क्रीम', 'गोल्डन पार्क क्रीम', व्हाइटनिंग लोशन और साबुन शामिल हैं। करीब 15 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन क्रीम में पारा (मर्करी) की मात्रा अत्यधिक पाई गई, जो त्वचा के जरिए शरीर में जाकर किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों-सतीवन विरवाणी और सद्दाम-के खिलाफ जालसाजी, मिलावट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।

बाइट (PI संजय मेंढे, तहसील थाना):
"छापेमारी के दौरान अवैध और हानिकारक कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।"

FDA ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी क्रीम का उपयोग तुरंत बंद करें और यदि कहीं इनकी बिक्री हो रही हो, तो प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे उत्पादों से सावधान रहें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Nagpur Today Hindi