नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹2.07 लाख आंकी गई है।
इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ के स्निफर डॉग 'प्रिंस' ने अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, मध्य रेल नागपुर मंडल की आरपीएफ अपराध खुफिया शाखा की टीम बुधवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण और निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। दोपहर करीब 3:30 बजे पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। इसी दौरान फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों के पास एक लावारिस बैग दिखाई दिया।
आरपीएफ जवानों ने काफी देर तक बैग के मालिक की तलाश की, लेकिन कोई सामने नहीं आया। इसके बाद मादक पदार्थ खोजी श्वान 'प्रिंस' को मौके पर बुलाया गया। डॉग ने बैग में संदिग्ध मादक पदार्थ होने का संकेत दिया।
इसके बाद बैग की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलने पर उनमें 4 किलो 150 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.07 लाख बताई गई है।
आरपीएफ ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लावारिस बैग ट्रेन में किसने रखा और इसके पीछे कौन-सा तस्करी गिरोह सक्रिय है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशांत किशोर की भूमिका पर भुजबल का बड़ा बयान #maharashtranews #nashik #newsupdate...
रवि राणा के बयान पर अमरावती बीजेपी आक्रामक #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha...
सांगली में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई #maharashtranews #sangali #newsupdate...
करबुडे-शिळ फाटे पर विशाल पेड़ गिरा, यातायात ठप #maharashtranews #ratnagiri #newsupdate #maharashtra
राजू शेट्टी ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra...
विरासत में संपत्ति मिलती है, पार्टी नहीं; Ramdas Kadam का Uddhav पर...

