Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो भाई पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो भाई पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

Nagpur Today 1 week ago

नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पाचझोपड़ा मिनीमाता नगर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवक की मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी भाई को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय मोहन चिंताराम बांते के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोहन शराब का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता से शराब के लिए पैसे मांगता था। पैसे नहीं मिलने पर वह घर में विवाद और गाली-गलौज करता था।

बुधवार शाम करीब 6 बजे मोहन की मां काम से घर लौटीं। उस समय मोहन नशे में था। उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपने 19 वर्षीय भाई समीर चिंताराम बांते के साथ भी गाली-गलौज की और मारपीट करने की कोशिश करते हुए चाकू से हमला करने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे समीर चाकू लेकर आया और मोहन के हाथ, पेट, पीठ और गले के पास वार कर दिए। हमले में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेयो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कलमना पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! "होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! 'वर्षा' की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Nagpur Today Hindi