Dailyhunt
5 घंटे लेट फ्लाइट में यात्रियों ने बनाया 'ट्रेन वाला माहौल', मजेदार वीडियो हुआ वायरल

5 घंटे लेट फ्लाइट में यात्रियों ने बनाया 'ट्रेन वाला माहौल', मजेदार वीडियो हुआ वायरल

नवभारत 2 weeks ago

Passengers Fun in Delayed Flight : फ्लाइट के लंबे डिले से जहां यात्री अक्सर परेशान हो जाते हैं, वहीं एक वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने इस परेशानी को मजेदार पल में बदल दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 घंटे तक फ्लाइट लेट होने के बावजूद यात्रियों ने बोर होने के बजाय एंटरटेनमेंट का अलग ही तरीका ढूंढ निकाला।

उन्होंने फ्लाइट के अंदर ही ट्रेन जैसा माहौल बना दिया, जिससे वहां मौजूद कई लोग हंसते और इस पल को एंजॉय करते नजर आए।

फ्लाइट डिले होने पर की यात्रीयों ने मजेदार कमेंट्री

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर पुनीत (@psycosumo) द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में वह और उनके दोस्त ट्रेन में घूमने वाले वेंडर्स की तरह आवाज लगाते दिखते हैं। वे "चाय-चाय", "कोल्ड ड्रिंक", "नानखटाई बिस्कुट" और "चेन लगवा लो" जैसी आवाजें लगाकर फ्लाइट में बैठे यात्रियों को हंसाने की कोशिश करते हैं।

इस दौरान कुछ यात्री इस मजाक का हिस्सा बनते हुए मुस्कुराते और वीडियो बनाते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोग शांत बैठकर अपने में ही व्यस्त नजर आते हैं। करीब एक मिनट का यह वीडियो पूरी तरह मस्ती और हल्के-फुल्के माहौल में खत्म होता है।

ये खबर भी पढ़ें : 'भारत की सबसे महंगी गाड़ी!' LPG सिलेंडर से भरी गाड़ी दिखाकर ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर का मजेदार तंज वायरल

वीडियो पर आई लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो के कैप्शन और कमेंट्स में पुनीत ने बताया कि फ्लाइट करीब 5 घंटे लेट थी, जिससे यात्री काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा कि लोगों का मूड हल्का करने के लिए यह मजाक किया गया था। उनके मुताबिक, देरी को लेकर फ्लाइट स्टाफ और यात्रियों के बीच बहस भी हो रही थी और माहौल तनावपूर्ण था।

ऐसे में इस छोटी-सी कोशिश ने कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, जहां कुछ ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने इसे पब्लिक प्लेस के लिहाज से अनुचित भी कहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat