Dailyhunt
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप

5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप

Gadchiroli Naxal Crackdown Security Forces: झारखंड के सारंडा तथा कोल्हान के घने जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के चलते विभिन्न राज्यों में 5 करोड़ रुपये के इनामी और अंतिम सक्रिय कट्टर नक्सली नेता मिसिर बेसरा के घिरने की खबर सामने आई है।

लगातार हो रही कार्रवाई के कारण उसके संगठन के 15 प्रमुख कमांडर हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

इसी बीच कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिसिर बेसरा की बेहद करीबी सहयोगी महिला नक्सली श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को गिरफ्तार किया, वहीं, कट्टर नक्सली माधई पात्रा ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

जाल बिछाकर बेला को पकड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर काशीपुर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर बेला को पकड़ा गया। वह झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में नक्सली गतिविधियों के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

उसके खिलाफ झारखंड में 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल नक्सली संगठन में गणपति और मिसिर बेसरा ही शीर्ष नेता बचे हैं। गणपति लंबे समय से खराब स्वास्थ्य के कारण भूमिगत बताया जा रहा है, जबकि मिसिर बेसरा झारखंड, बिहार और ओडिशा की सीमाओं में सक्रिय है।

- युद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ

उसकी टीम के करीब 53 सदस्यों में से 15 ने पुलिस से संपर्क साधा है। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर अश्विन, चंदन लोहरा, सोहन पुनेई और एरिया कमांडर रजनी मुदगम जैसे नाम शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat