Dailyhunt
80 करोड़ की बाइक, Neiman Marcus Fighter इतनी महंगी क्यों? जानिए वो फीचर्स जो आम स्पोर्ट्स बाइक में नहीं मिलते

80 करोड़ की बाइक, Neiman Marcus Fighter इतनी महंगी क्यों? जानिए वो फीचर्स जो आम स्पोर्ट्स बाइक में नहीं मिलते

नवभारत 2 weeks ago

World Most Luxury Bike: अगर आप उन लोगों में है जो सोचते हैं कि 20-30 लाख की स्पोर्ट्स बाइक महंगी होती है, तो यह खबर आपको चौंका देगी, क्योकि Neiman Marcus Limited Edition Fighter बाइक की कीमत करीब 81 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

जी हां, आपने सही पढ़ा यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और एक्सक्लूसिविटी का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी बाइक को जन्म देता है।

आखिर इतनी महंगी क्यों है यह बाइक?

इस बाइक की कीमत के ऊपर बात करें तो सबसे बड़ा कारण इसकी लिमिटेड उपलब्धता है। पूरी दुनिया भर में इसकी केवल 45 यूनिट्स ही बनाए गए हैं। इसी वजह के कारण इसकी डिमांड और एक्सक्लूसिव वैल्यू आसमान छूती हुई नजर आती है।

दूसरा कारण पर नजर डाले तो इसका प्रीमियम ब्रांड Neiman Marcus, जो लक्ज़री सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुका है। जिससे यह बाइक सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि एक कलेक्टर्स आइटम के रूप में सामने आती है।

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन जो इसे बनाता है अलग

इस बाइक का लुक इतना खास रखा गया है जो किसी एलियन मशीन से कम नहीं लगता। इस बाइक का आक्रामक और यूनिक डिजाइन इसे बाकी स्पोर्ट्स बाइक्स से बिल्कुल अलग दिखाता है। इसके साथ ही कार्बन फाइबर, टाइटेनियम और एल्युमिनियम का इस्तेमाल इसे हल्का और मजबूत भी बनाता है, जो आम बाइक्स में देखने को आसानी से नहीं मिलता।

पावर और परफॉर्मेंस: 300 km/h की रफ्तार

Neiman Marcus Fighter की खासियत पर नजर डाले तो इसमें 1966.55cc का V-Twin इंजन दिया गया है, जो इसे 300 km/h की टॉप स्पीड तक पहुंचाने की क्षमता रखता है। 0 से 100 km/h की स्पीड यह बाइक करीब 3 सेकंड में पकड़ लेती है, जिससे ये दुनिया की सबसे तेज बाइक्स की लिस्ट में शामिल करता है।

Neiman Marcus Fighter vs नॉर्मल स्पोर्ट्स बाइक vs सुपरबाइक

पैरामीटरNeiman Marcus Limited Edition Fighter नॉर्मल स्पोर्ट्स बाइक सुपरबाइक
फ्रेम क्वालिटीकार्बन फाइबर + टाइटेनियम (अल्ट्रा प्रीमियम)स्टील/एलॉय फ्रेमएल्यूमिनियम/डेल्टा बॉक्स
वजनबेहद हल्की और हाई-एजाइलमध्यमहल्की लेकिन मजबूत
ब्रेकिंग सिस्टमकस्टम हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकस्टैंडर्ड डिस्क ब्रेकड्यूल डिस्क + ABS
सीट डिजाइनसिर्फ राइडर के लिए (सिंगल सीट)राइडर + पिलियनराइडर + पिलियन
टेक्नोलॉजीफुली डिजिटल, एडवांस फीचर्सबेसिक डिजिटल/एनालॉगएडवांस डिजिटल डिस्प्ले
लाइटिंग सिस्टमफ्यूचरिस्टिक LED सेटअपहैलोजन/LED बेसिकफुल LED + DRL
डिजाइन और लुकएलियन-जैसा, यूनिक और एक्सक्लूसिवसिंपल स्पोर्टीएग्रेसिव और एयरोडायनामिक
एक्सक्लूसिविटीसिर्फ 45 यूनिट्स (अल्ट्रा रेयर)मास प्रोडक्शनलिमिटेड/प्रीमियम
स्टेटस वैल्यूअल्ट्रा लग्ज़री और कलेक्टर आइटमआम उपयोगहाई-एंड स्टेटस
कीमत रेंज₹80+ करोड़₹1-3 लाख₹10-30 लाख+

CNG, Hybrid या Electric: मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार है सबसे सस्ती और फायदेमंद?

क्या यह बाइक खरीदना सही है?

सच और दुनिया को देखते हुए कहें तो यह बाइक आम लोगों के लिए नहीं है। अगर देखा जाए तो इसकी कीमत में आप कई लग्ज़री कारें या शानदार सुपरबाइक्स खरीद सकते हैं। लेकिन जो लोग एक्सक्लूसिव और यूनिक चीजों के शौकीन हैं, उनके लिए यह एक ड्रीम मशीन हो सकती है।

स्टेटस और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

Neiman Marcus Limited Edition Fighter सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल है। इसके साथ ही इसकी कीमत, डिजाइन और लिमिटेड यूनिट्स इसे दुनिया की सबसे खास बाइक्स में शामिल करती हैं। यही वजह है कि Neiman किसी भी आम स्पोर्ट्स बाइक से कई गुना महंगी है और शानदार भी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat