Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट

Alia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट

Ranbir Kapoor Angry Reaction: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अभी हाल ही में फ्रांस में हो रहे कांस फिल्म फेस्टिवल से वापस लौटी हैं। कांस से लौटते ही सबसे पहले आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर नजर आईं।

आलिया के साथ उनके पति बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी नजर आए। आलिया भट्ट कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी वायरल भी रही हैं। साथ ही साथ लोगों ने उनको काफी ट्रोल भी किया।

लेकिन इन सबके बीच एक्टर सोनू सूद ने आलिया भट्ट का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर फटकार भी लगाई थी। आलिया भट्ट के कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफर द्वारा इग्नोर किए जाने पर काफी ट्रोल हो गई थी। इसी के चलते अभिनेता रणबीर कपूर का एयरपोर्ट पर रिएक्शन भी दिखाई दिया।

रणबीर ने पपराजी पर दिखाया गुस्सा

दरअसल आलिया भट्ट अभी हाल ही में कांस से लौटी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों एयरपोर्ट पर साथ में नजर आए। आलिया भट्ट ने इस दौरान सफेद आउटफिट पहना हुआ था और रणबीर कपूर नीले रंग के ट्रेक सूट में नजर आए। बतादें कि जैसे ही रणबीर कपूर एयरपोर्ट से निकले वैसे ही उन्होंने पपराजी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। और साथ ही साथ पपराजी जी की ओर गुस्से से उंगुली दिखाई। फिर आगे की ओर बढ़ गए।

लोगों ने वीडियो पर जमकर किया कमेंट

रणबीर के इस वीडियो के वायरल होते ही लगातार लोगों का रिएक्शन कमेंट्स में दिखाई देने लगा। वायरल इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा कि 'कांस में नजरअंदाज किए जाने के बाद भी ये कितने डेसपरेट है'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'यार वो उसका सपोर्ट करने गया था, क्योंकि कांस में उसपर प्रेशर था और उसे ट्रोल किया गया'। एक यूजर ने लिखा कि 'बड़ी गजब बेइज्जती है'। अभी हालही में आलिया भट्ट की ट्रोलिंग को लेकर एक्टर सोनू सूद ने भी उनका सपोर्ट किया था।

Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें

रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी

अगर रणबीर कपूर के काम की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट- 1 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी भी उनके साथ दिखाई देगीं। बता दें कि आलिया और रणबीर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में साथ नजर आने वाले है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat