Dailyhunt
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां

नवभारत 2 months ago

Mukhtar Ansari’s Shooter Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। जानकारी के अनुसार, उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई।

पुलिस के शुरुआती बयानों के मुताबिक, शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां चलाई गईं। जेलर हत्याकांड में शोएब आरोपी था। लोगों ने कहा कि मुख्‍तार अंसारी की मौत के बाद बॉबी विपक्षियों के निशाने पर भी आ गया था।

कहा जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार को हमलावरों ने निशाना बनाया, जिसमें शोएब सवार था। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि कार सवार शोएब पर करीब 15 राउंड गोली चलायी गयी है। फिलहाल मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद किए गए हैं।

मौके पर ही हो गयी मौत

गोली लगने के बाद मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस शोएब को तुरंत अस्पताल ले गई है। हालांकि मौके पर ही शोएब की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। बाराबंकी पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्क हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस तरह से हत्या की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया। बाराबंकी पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है हत्‍यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अब आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में सामने आया था। इसके अलावा बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है।

साथ ही साथ ये भी बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: NavaBharat